Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में एक करोड़ की शराब बरामद:राजस्थान से लाई जा रही थी खेप, आलू की बोरी के नीचे थी 10 हजार लीटर शराब


मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करजा थाना पुलिस ने विदेशी शराब की खेप बरामद की है। ट्रक में आलू की बोरी के नीचे छिपाकर लाई जा रही करीब 10 हजार 250 लीटर अवैध शराब को जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है। राजस्थान से आ रही थी खेप, पुलिस ने की घेराबंदी सकरा एसडीपीओ गरिमा कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से बिहार शराब की एक बड़ी खेप करजा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी की गई। सामान्य दिखा ट्रक, तलाशी में खुला राज जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। पहली नजर में ट्रक सामान्य मालवाहक गाड़ी लग रहा था, लेकिन सघन तलाशी के दौरान पुलिस की आंखें खुली रह गईं। ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। मौके से एक धंधेबाज गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। CDR खंगाल रही पुलिस, नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को खंगाला जा रहा है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगनाओं तक पहुंचा जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप किस स्थान तक पहुंचाई जानी थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles