Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आईआईएम रांची में रिकॉर्ड प्लेसमेंट:ईएमबीए में 1.2 करोड़ और एमबीए में 52.50 लाख सालाना का पैकेज, कैंपस आई 96 कंपनियां


भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची ने सत्र 2025-26 की फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एग्जीक्यूटिव एमबीए (ईएमबीए) 2024-26 बैच के एक छात्र को 1.2 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा पैकेज मिला, जो अब तक का बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं, एमबीए, एमबीए-एचआरएम और एमबीए-बिजनेस एनालिटिक्स में पिछले साल के मुकाबले डोमेस्टिक सीटीसी में 4.19% की बढ़ोतरी हुई है। प्लेसमेंट में कुल 96 कंपनियों ने हिस्सा लिया और छात्रों को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी के मौके दिए। नई कंपनियों से जुड़ाव, छात्रों को मिला फायदा संस्थान के प्लेसमेंट के इस रिकॉर्ड को निदेशक प्रो दीपक कुमार श्रीवास्तव और कॉर्पोरेट रिलेशन चेयरपर्सन प्रो राजीव वर्मा की मौजूदगी में जारी की गई। निदेशक ने बताया कि इस बार छात्रों की संख्या में 31.15% की बढ़ोतरी हुई है। टॉप 25% और 75% छात्रों के औसत पैकेज में भी अच्छा इजाफा देखने को मिला है। संस्थान ने इस साल 53 नई कंपनियों से संपर्क किया और उन्हें प्लेसमेंट के लिए जोड़ा। साथ ही 70 से ज्यादा इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने आकर छात्रों को गाइड किया, जिससे उनका कॉन्फिडेंस और स्किल दोनों बेहतर हुए। एमबीए और एचआरएम में अच्छे ऑफर एमबीए प्लेसमेंट में 72.83% फ्रेशर्स और 42.93% छात्राएं शामिल हुईं। इस कोर्स में 60 कंपनियों ने ऑफर दिए। एक छात्र को 52.50 लाख रुपए का सबसे बड़ा पैकेज मिला। टॉप 25% छात्रों का औसत पैकेज 24.83 लाख रुपए रहा, जबकि कुल औसत 19.24 लाख रुपए रहा। करीब 22.35% छात्रों को पहले ही प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिल चुका था। वहीं, एमबीए-एचआरएम में 40.54% छात्रों को पहले ही पीपीओ मिल गया था। इस कोर्स में सबसे ज्यादा पैकेज 22.75 लाख रुपए और औसत पैकेज 17.74 लाख रुपए रहा। एमबीए-बीए में भी उछाल, बड़ी कंपनियों ने दिए मौके एमबीए-बिजनेस एनालिटिक्स के छात्रों के पैकेज में 22.16% की बढ़ोतरी हुई है। इस कोर्स में सबसे बड़ा पैकेज 32.13 लाख रुपए रहा। छात्रों को बैंकिंग, आईटी, कंसल्टिंग और फिनटेक सेक्टर में अच्छे मौके मिले। प्लेसमेंट में Amazon, Deloitte, Accenture, JP Morgan Chase और Cognizant जैसी बड़ी कंपनियां शामिल रहीं। हाल ही में संस्थान को QS Executive MBA Rankings 2026 में भी जगह मिली है, जिससे इसकी पहचान ग्लोबल स्तर पर और मजबूत हुई है। साथ ही नए ईएमबीए बैच के लिए एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles