Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में 2 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए:डीएन सिंह भुसिया कॉलेज में एग्जाम से निष्कासित, फ्लाइंग स्क्वायड ने रंगे हाथ पकड़ा


बांका के रजौन प्रखंड स्थित डीएन सिंह भुसिया कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-3 की हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान बुधवार को नकल करते हुए दो परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। कड़ी निगरानी के बीच पकड़े गए एक छात्र और एक छात्रा को तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। इस घटना के बाद परीक्षा हॉल में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। केंद्र पर लगातार जांच और निगरानी की व्यवस्था की गई थी, जिसके तहत तैनात पदाधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान दोनों परीक्षार्थियों को रंगे हाथ पकड़ा। कॉलेज प्रशासन ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की निष्कासित किए गए परीक्षार्थियों की पहचान सीएम कॉलेज बौसी के छात्र सुजीत यादव और छात्रा नेहा कुमारी के रूप में हुई है। कॉलेज प्रशासन ने दोनों के खिलाफ परीक्षा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 852 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्राचार्य बोले-परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संचालित कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संचालित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles