Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डीजे गाड़ी में दौड़ा करंट, 7 बच्चे झुलसे:गयाजी में शादी के फंक्शन के दौरान हादसा; 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए सभी


गयाजी के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के नीमा गांव में आज शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। गांव में बरगद के पेड़ की पूजा की रस्म चल रही थी। साथ ही डीजे बज रहा था। बच्चे और युवक गानों की धुन पर झूम रहे थे। महिलाएं मांगलिक गीत गा रही थीं। इसी बीच डीजे गाड़ी का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गया। देखते ही देखते पूरे गाड़ी में करंट दौड़ गया। डीजे पर सवार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे में सात बच्चे झुलस गए। अवधेश कुमार की शादी समारोह के दौरान ये घटना हुई। परिजनों के मुताबिक, पेड़ की पूजा की रस्म पूरी होने के बाद डीजे घर से कुछ ही दूरी आगे बढ़ा था। तभी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से गाड़ी टच कर गया। बच्चों को करंट लगने के बाद गांव वालों ने किसी तरह डीजे गाड़ी को आगे बढ़ाया, तब जाकर बच्चों को करंट की पकड़ से बाहर निकाला जा सका। घायलों में पीहू कुमारी (11), अनुराग कुमार (7), दृश्यम (7), काजल (6) समेत अन्य शामिल हैं। शांति देवी (22) भी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। बताया गया कि उनकी पीठ और कमर का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सात घायलों में से पांच का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। दो बच्चों को परिजन निजी नर्सिंग होम लेकर गए हैं। अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। हादसे के बाद डीजे का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी पानी मे बिजली का तार अक्सर झूल जाता है। बिजली विभाग को कई बार इस बात की शिकायत की। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उस तार से गांव वालों को फायदा नहीं है। फिर भी गांव से तार नहीं हटाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles