Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पंचायत भवन निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप:किंजर पंचायत में ग्रामीणों ने किया विरोध, जांच की मांग की


अरवल के करपी प्रखंड की किंजर पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों टुनु कुमार, नवीन राहुल और दिलीप कुमार ने बताया कि यह पंचायत सरकार भवन जनता की सुविधा के लिए सरकारी पैसे से बनाया जा रहा है। इसमें जमा हुआ और खराब सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि अगर बुनियाद में ही गुणवत्ता से समझौता किया जाएगा, तो भवन कितना टिकाऊ होगा। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी पैसा जनता की मेहनत की कमाई से आता है। इसलिए निर्माण कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़ी मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मौके पर इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री की जांच कराई जाए। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों की निगरानी पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब सरकारी भवन का निर्माण खुले तौर पर हो रहा है, तो निर्माण सामग्री और गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है। क्या विभाग के इंजीनियर मौके पर नियमित जांच कर रहे हैं? इस मामले में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटिया सामग्री के इस्तेमाल के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles