Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कानूनी ड्रामा : कांग्रेस ने BJP प्रत्याशी की उम्र पर उठाये सवाल, मिलन प्रधान के लिए मांगी जमानत

Nandigram Assembly Bypoll News: पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर 2026 को होने वाले हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले राजनीतिक और कानूनी घमासान चरम पर पहुंच गया है. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है. पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार हसीरानी रथ के चुनावी हलफनामे में गंभीर विसंगतियों को चुनौती दी है. साथ ही जेल में बंद अपने प्रत्याशी मिलन प्रधान की जमानत के लिए याचिका दायर की है. कांग्रेस ने इस पूरे मामले में निर्वाचन आयोग की भूमिका, निष्क्रियता और निर्णयों की न्यायिक समीक्षा (Judicial Review) की मांग की है.

BJP उम्मीदवार के हलफनामे में गड़बड़ी का दावा

कांग्रेस ने कलकत्ता हाईकोर्ट में जो रिट याचिका दायर की है, उसमें भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ के हलफनामे में दर्ज उम्र और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज पर सवाल खड़े किये हैं. हलफनामे में हसीरानी रथ ने अपनी सटीक जन्मतिथि न लिखकर उम्र ‘60 साल से अधिक’ बतायी है. उन्होंने बताया है कि वर्ष 1965 में चौखली गंगा पद्मा मिलन कन्या विद्यापीठ से उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास की थी.

Nandigram Hasirani Rath BJP vs Milan Pradhan Congress West Bengal News.jpg
हसीरानी रथ और मिलन प्रधान.

क्या है कांग्रेस का गणितीय तर्क?

कांग्रेस का तर्क है कि यदि वर्ष 2026 में हसीरानी रथ की उम्र 60 वर्ष है, तो उनका जन्म 1966 के आसपास होना चाहिए. इसका अर्थ यह हुआ कि उन्होंने पैदा होने से 1 साल पहले ही 10वीं पास कर ली. कांग्रेस ने दलील दी है कि यदि उनकी उम्र 65 वर्ष भी मानी जाये, तो उनका जन्म वर्ष 1961 के आसपास हुआ, यानी उन्होंने महज 4 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास कर ली.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम से चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी और रेजीनगर से सखाराव सरकार भाजपा उम्मीदवार

मैट्रिक पास होने के सामान्य नियम की दलील

कांग्रेस ने कोर्ट को बताया है कि सामान्य नियम (14-16 वर्ष की उम्र में 10वीं पास करना) के हिसाब से वर्ष 1965 में मैट्रिक करने वाले व्यक्ति का जन्म 1949-1951 के बीच होना चाहिए, जिससे वर्ष 2026 में उनकी वास्तविक उम्र 75 से 77 वर्ष बैठती है. कांग्रेस ने आयोग पर इन विसंगतियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है.

मिलन प्रधान की जमानत के लिए कानूनी लड़ाई

नंदीग्राम के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुराने मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वर्ष 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े 4 गैर-जमानती वारंट के सिलसिले में अदालत ने प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. एक अन्य अदालत ने 2 दशक पुराने शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामले में उन्हें 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रखा है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

शुभंकर सरकार के निर्देश पर कोर्ट पहुंचीं मीता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार के निर्देश पर पार्टी की मीडिया व प्रचार विभाग की अध्यक्ष मीता चक्रवर्ती और अधिवक्ता अजितेश पांडे के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गयी है, ताकि उम्मीदवार चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सके.

नंदीग्राम उपचुनाव का शेड्यूल

चुनाव कार्यक्रम तारीख
अधिसूचना जारी 9 सितंबर 2026
नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर 2026
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026
मतदान की तारीख 6 अक्टूबर 2026
मतगणना की तारीख 9 अक्टूबर 2026
चुनाव कार्यक्रम का समापन 11 अक्टूबर 2026

ये भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव 2026: बंगाल की 2 सीटों पर 13 उम्मीदवार, अब तक किसने दाखिल नहीं किया परचा?

The post नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कानूनी ड्रामा : कांग्रेस ने BJP प्रत्याशी की उम्र पर उठाये सवाल, मिलन प्रधान के लिए मांगी जमानत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles