Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मजदूर का बेटा अनंत बना साइंस का जिला टॉपर, कॉमर्स में भी बारियातू का अंचल जिला टॉपर

मजदूर का बेटा अनंत बना साइंस का जिला टॉपर, कॉमर्स में भी बारियातू का अंचल जिला टॉपर

बारियातू़ जैक द्वारा इंटर साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया है. प्रखंड के एकमात्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया है. पूरे लातेहार जिले में बारियातू प्रखंड व अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है. इंटर साइंस में अनंत कुमार पिता राजन प्रसाद ने 471 अंक प्राप्त किया है. यह पूरे जिले में सबसे अधिक है. वह जिला टाॅपर बना है. इसके अलावे इंटर वाणिज्य में इसी स्कूल के अंचल कुमार पिता आनंद कुमार सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टाॅपर बना है. दोनों छात्र के दमदार प्रदर्शन से उनके अभिभावक व शिक्षक हर्षित हैं. बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आर्शिवाद, अपनी मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है. ज्ञात हो कि साइंस जिला टॉपर अनंत कुमार के पिता दैनिक मजदूरी का कार्य करते हैं. खुशबु कुमारी बनी विद्यालय टॉपर

बरवाडीह. प्रखंड में इंटरमीडिएट परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय की छात्रा खुशबु कुमारी ने 83 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि रीता कुमारी ने 82.80 प्रतिशत अंक लाकर दुसरा व सुगंती कुमारी ने 81.60 प्रतिशत अंकर लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इस वर्ष विद्यालय से कुल 52 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं और सभी 52 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल कर शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया. विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि से छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है. विद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया. विद्यालय की इस सफलता पर विद्यालय के वार्डन रूबी कुमारी, अकाउंटेंट मुकेश भारती समेत सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

The post मजदूर का बेटा अनंत बना साइंस का जिला टॉपर, कॉमर्स में भी बारियातू का अंचल जिला टॉपर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles