Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वीरपुर बीआरसी के सामने अवैध कब्जा हटाने का नोटिस:तीन दिन में खाली करने का निर्देश, प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी


वीरपुर प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था सुधारने की दिशा में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर के सामने से अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों के भीतर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार, बीआरसी के मुख्य द्वार के सामने खाली पड़ी जमीन पर वीरपुर पूर्वी पंचायत के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इन लोगों द्वारा वहां मवेशी भी बांधे जा रहे हैं, जिससे परिसर के आसपास गंदगी फैल रही है। बीईओ ने बताया कि मवेशियों के मल-मूत्र के कारण परिसर में दुर्गंध और अस्वच्छता का माहौल बन गया है। इससे शिक्षकों और अन्य कर्मियों को बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस जमीन को पहले भी खाली कराया गया था, लेकिन दोबारा कब्जा कर लिया गया। प्रभारी बीईओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर जमीन खाली नहीं की गई और मवेशियों को नहीं हटाया गया, तो उच्च अधिकारियों को सूचित कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि बीडीओ, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, डीएसपी, जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी भेजी गई है, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles