Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ARARIA, अररिया में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़: 17.95 लाख कैश के साथ 03 ठग गिरफ्तार

ARARIA, अररिया में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़: 17.95 लाख कैश के साथ 03 ठग गिरफ्तार

मास्टरमाइंड अब भी चल रहा है फरार

एसपी जितेंद्र कुमार की लोगों से अपील: अपना ओटीपी, आधार व बैंक डिटेल किसी अंजान व्यक्ति से नहीं करें साझा

अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट,

अररिया पुलिस ने एक बार पुनः महलगांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी में 17 लाख 95 हजार रुपये नगद, लैपटॉप, मोबाइल व बायोमेट्रिक डिवाइस के साथ 03 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह का मुख्य सरगना मास्टरमाइंड मौके से फरार हो गया.- 06 मई की शाम में हुई थी कार्रवाईसाइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महलगांव थाना क्षेत्र स्थित पेचैली गांव, वार्ड संख्या 13 में कुछ लोग अवैध रूप से साइबर ठगी का काम कर रहे हैं. सूचना का सत्यापन कर महलगांव थाना पुलिस ने एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस के साथ तुरंत चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की. पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने 03 लोगों को मौके पर ही उपकरण व लाखों रुपये के साथ दबोच लिया. डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष रजिया सुल्ताना ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों में पेचैली, वार्ड संख्या 03 निवासीरवि कुमार, पिता विद्यानंद विश्वास, ब्रजानंद कुमार, पिता नसीबलाल विश्वास व करण कुमार, पिता- विद्यानंद विश्वास शामिल हैं. आरोपियों के पास से, घर के ट्रंक व रसोई से पुलिस ने नगद राशि में 17 लाख 95 हजार रुपये, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में 02 लैपटॉप, 04 मोबाइल फोन, 01 कीबोर्ड, 02 माउस, 01 पेनड्राइव, बायोमेट्रिक सामान में 02 फिंगरप्रिंट डिवाइस, 04 ओटीजी डिवाइस, 02 यूएसबी डिवाइस बरामद किया है. साथ ही दस्तावेज में कई बैंक पासबुक, चेकबुक व भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है.

——————

– फर्जी आधार व फिंगरप्रिंट से करते थे ठगीडीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष रजिया सुल्ताना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बरामद लैपटॉप व मोबाइल से फर्जी आधार कार्ड, फिंगरप्रिंट डेटा व फेस डिटेक्शन के लिए संदिग्ध फोटो-वीडियो बरामद हुए हैं. साइबर पुलिस के मुताबिक यह गिरोह आम नागरिकों के बैंक खातों से अवैध तरीके से पैसे निकालता था. एसपी जितेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपना ओटीपी, आधार व बैंक डिटेल किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें.——–

– केस दर्ज, फरार की तलाश जारीउक्त मामले में साइबर थाना अररिया में कांड संख्या 21/26 दर्ज किया गया है. फरार मास्टरमाइंड व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मौके पर छापेमारी टीम में महलगांव थाना क्षेत्र की पुअनि रोमा कुमारी, प्रशिक्षु पुअनि सुमित कुमार सुमन व सशस्त्र बल शामिल थे.

The post ARARIA, अररिया में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़: 17.95 लाख कैश के साथ 03 ठग गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles