Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: 177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिली जगह

Dhanbad News: 177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिली जगह

धनबाद, शहर को जाम व अतिक्रमण से राहत दिलाने की दिशा में धनबाद नगर निगम ने पहल की है. रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले 177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में स्थान आवंटित किया गया है. गुरुवार को चयनित वेंडरों को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से स्टॉल और वेंडिंग प्लेटफॉर्म आवंटित किये गये. नगर निगम ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत वेंडरों को निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया है, ताकि सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली दुकानों के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या को कम किया जा सके. निगम प्रशासन का मानना है कि इस पहल से शहर में जाम की समस्या में कमी आयेगी और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

छोटे व्यवसायियों को सम्मानजनक व व्यवस्थित रोजगार उपलब्ध कराना उद्देश्य : संजीव सिंह

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि छोटे व्यवसायियों को सम्मानजनक और व्यवस्थित रोजगार उपलब्ध कराना है. वेंडिंग जोन में पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी, ताकि व्यवसायी बेहतर माहौल में अपना रोजगार चला सकें.

15 मई तक एग्रीमेंट करने का समय : आशीष गंगवार

नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि शहर को स्मार्ट और व्यवस्थित बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से वेंडिंग जोन विकसित किये जा रहे हैं. इससे सड़क अतिक्रमण पर नियंत्रण के साथ स्ट्रीट वेंडरों को स्थायी पहचान और सुरक्षित व्यवसायिक स्थान मिलेगा. उन्होंने बताया कि रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है. चयनित दुकानदारों को 15 मई तक नगर निगम के साथ एग्रीमेंट करने का समय दिया गया है. निर्धारित अवधि तक एग्रीमेंट नहीं करने पर आवंटन रद्द कर दूसरे दुकानदारों को मौका दिया जायेगा. 15 मई के बाद इस मार्ग पर किसी भी स्ट्रीट वेंडर को व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी. लॉटरी के दौरान अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त प्रतिभा रानी, सिटी मैनेजर सुमित तिग्गा के अलावा कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

The post Dhanbad News: 177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिली जगह appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles