मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रविवार को मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राकेश कुमार ने टेटिया बंबर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद समेत जिला एवं पुलिस प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जानें, CM के दौरे की तैयारियां… हेलिपैड से जगन्नाथ उच्च विद्यालय पहुंचेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलिपैड से सीधे जगन्नाथ उच्च विद्यालय, टेटिया बंबर पहुंचेंगे, जहां वे ‘पंचायत विकास दिवस’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान CM सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर आधारित विभिन्न विभागों के नौ प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही रिमोट के माध्यम से पंचायत विकास दिवस पर आधारित राज्य स्तरीय फिल्म का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुनेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री भुना पंचायत सरकार भवन पहुंचकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे तथा उसका निरीक्षण करेंगे। यहां वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉलों का भी अवलोकन करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री देवघरा स्थित उच्चेश्वर नाथ धाम पहुंचकर पर्यटन विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती वहीं डीआईजी राकेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगंतुकों के लिए पेयजल- शौचालय के इंतजाम जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई के समुचित इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टर,एम्बुलेंस और आपदा प्रबंधन की व्यवस्था उन्होंने बताया कि चिकित्सा दल, एम्बुलेंस और आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं भी पूरी तरह दुरुस्त रखी गई हैं। कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय से पहले अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया मुंगेर विधायक कुमार प्रणय ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ हेलिपैड, मंच, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत तथा आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम भव्य, ऐतिहासिक और सफल होगा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर के टेटिया बंबर आएंगे:जगन्नाथ उच्च विद्यालय में सुनेंगे 'मन की बात',आयुक्त-DIG ने तैयारियों का जायजा लिया