Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त कार में लगी आग:खड़ी गाड़ी में कार ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे के कुछ देर बाद कार के अगले में लगी आग


रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में गुरुवार रात एक दुर्घटनाग्रस्त हुंडई कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, मांडू डीह निवासी रवि कुमार अपनी कार से एक मरीज को लेकर मांडू से रामगढ़ अस्पताल जा रहे थे। थार को पीछे से मारी टक्कर नया मोड़ ओवरब्रिज के पास आगे चल रही एक महिंद्रा थार एसयूवी ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे रवि कुमार की कार उससे टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार को टोचन करके कुजू ओपी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नया मोड़ फोर लेन चौराहा के पास कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया कार मालिक रवि कुमार और अन्य कई लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। आग लगने की सूचना पर कुजू ओपी के अनि आशीष कुमार गौतम और सअनि राजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles