Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अबुआ साथियों को ग्राम विकास व जल संरक्षण की दी जानकारी

अबुआ साथियों को ग्राम विकास व जल संरक्षण की दी जानकारी

बानो. प्रखंड की कोनसोदे व सोय पंचायत के सामुदायिक लीडरों (अबुआ साथियों) के लिए पंचायत भवन कोनसोदे में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन फिया फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें दोनों पंचायतों के 35 अबुआ साथियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण की शुरुआत समूह गीत, गतिविधियों और परिचर्चा के साथ हुई. इस दौरान नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की समझ और सामाजिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रतिभागियों ने गांव विकास से जुड़े अपने अनुभव साझा किये तथा पूर्व प्रशिक्षण के बाद किये गये कार्यों की जानकारी दी. कार्यक्रम में मेरी पंचायत एप के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की जानकारी देखने की प्रक्रिया सिखायी गयी. प्रतिभागियों को पंचायत योजनाओं की राशि, खर्च और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गयी. दूसरे दिन जल, पर्यावरण और जीवन से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किया गया. इसमें जल जीवन मिशन योजना, पेयजल की आवश्यकता और जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा हुई. साथ ही पेसा नियमावली 2025 की जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम सभा को गांव के महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त है. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने गांवों में ग्राम सभा आयोजित कर जल जीवन मिशन योजनाओं का आकलन करने का निर्णय लिया. मौके पर मास्टर ट्रेनर मंतोष चौधरी, अनुपमा एक्का, बेबी कुमारी, सावित्री कुमारी, निर्दोष सुरीन आदि मौजूद थे.

The post अबुआ साथियों को ग्राम विकास व जल संरक्षण की दी जानकारी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles