Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जाले अंचल कार्यालय में अध्यक्ष-सीओ के बीच बहस:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, थानाध्यक्ष बोले- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई


दरभंगा के जाले अंचल कार्यालय में आज प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार और अंचलाधिकारी वत्सांक के बीच तीखी बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में 20 सूत्री अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार अंचलाधिकारी को “निकम्मा” कहते सुनाई दे रहे हैं, जबकि अंचलाधिकारी वत्सांक उन्हें मर्यादा में रहकर अपनी बात रखने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। जमीन से संबंधित जन सुनवाई में व्यस्त थे अंचलाधिकारी मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, 20 सूत्री अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार अंचल कार्यालय पहुंचे थे और दोघरा से सुमन चौक बसंत जाने वाली सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने सहित अन्य मामलों को लेकर अंचल कर्मी से जानकारी ले रहे थे। उसी दौरान अंचलाधिकारी वत्सांक जमीन से संबंधित जन सुनवाई में व्यस्त थे। संबंधित कर्मी ने 20 सूत्री अध्यक्ष की बात अंचलाधिकारी तक पहुंचाई, जिसके बाद सीओ अपने कक्ष से बाहर निकलकर अध्यक्ष से मामले की जानकारी लेने पहुंचे। इसी दौरान दोनों के बीच कार्यशैली और व्यवस्था को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। स्थिति को बिगड़ता देख अंचलाधिकारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस बुलाए जाने की जानकारी मिलते ही 20 सूत्री अध्यक्ष और अधिक नाराज हो गए और आरोप लगाने लगे कि उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस को बुलाया गया है। घटना के दौरान अंचल कार्यालय परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों और कर्मियों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया गया। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles