Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्वदेशी शिल्प महोत्सव में सूती परिधानों की बढ़ी मांग


सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित एलआईसी मैदान के समीप आयोजित स्वदेशी शिल्प महोत्सव का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। भीषण गर्मी के बीच मेले में सूती एवं हल्के परिधानों की जमकर खरीदारी हो रही है। मेला प्रभारी सचिदानंद मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए कारीगरों द्वारा तैयार हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों का विशाल संग्रह उपलब्ध है। मेले में लखनवी चिकन कुर्तियां, सूती साड़ियां, कॉटन टॉप, खादी गमछे व रुमाल, मेरठ के खादी कुर्ते-शर्ट, कश्मीरी नक्काशीदार परिधान, मोजड़ी चप्पल, भागलपुरी ड्रेस मटेरियल लोगों की पसंद बने हुए हैं। यहां लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ रही है। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। आयोजक समिति ने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने की अपील की है। मौके पर सचिव रणबीर मिश्रा, संचालक वेद प्रकाश तिवारी थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles