Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

छात्रों पर लाठीचार्ज, मंत्री बोले-नियुक्ति नहीं फंसेगी


टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग पर प्रदर्शन करने जुटे थे 5 हजार से अधिक छात्र, कई घायल शिक्षक बहाली (टीआरई-4) की वैकेंसी निकालने की मांग को लेकर पांच हजार अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगी थी। वहां एक घंटा तक पुलिस से धक्कामुक्की होती रही। अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। छात्र नेता दिलीप कुमार ने दावा किया कि लाठीचार्ज में 250 अभ्यर्थी घायल आैर चोटिल हो गए। उनमें चार-पांच का सिर फट गया है। कोई भी नियुक्ति नहीं फंसेगी : शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि टीआरई 4 क्या, कोई भी नियुक्ति नहीं फंसेगी। विभाग में सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा, ताकि जरूरतमंदों को 10 दरवाजे भटकना नहीं पड़े। वे पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles