Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में 14 मई तक आंधी-बारिश के आसार:5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रांची में भी होगी बारिश


झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से पूरे राज्य में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी रांची समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। रांची सहित 5 जिले में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 9 मई के लिए रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गर्जन, वज्रपात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। वहीं हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गुमला और अन्य पूर्वी जिलों में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। दक्षिणी जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भी छिटपुट बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में अपेक्षाकृत कम असर रहेगा, लेकिन वहां भी हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट, उमस से मिली राहत पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है। शुक्रवार को डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर और चाईबासा में तापमान 35-36 डिग्री के आसपास रहा, जबकि रांची में अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। चाईबासा में सबसे अधिक 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 14 मई तक राज्य में आंधी-बारिश का सिलसिला मौसम विभाग ने किसानों, मजदूरों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और वज्रपात के खतरे को देखते हुए खुले मैदान और खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। विभाग के अनुसार 10 मई तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। 14 मई तक राज्य में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। उत्तर-पश्चिमी झारखंड में रहेगी गर्मी मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिमी झारखंड के जिलों में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा बना रहेगा। चतरा और पलामू में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं गढ़वा में भी पारा 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। कोडरमा में 34 डिग्री और लातेहार में 32 डिग्री अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है। रांची, खूंटी और बोकारो में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हजारीबाग में यह 33 डिग्री तक रह सकता है। धनबाद, देवघर और पाकुड़ में तापमान 31-32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles