Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में बच्चे का शव पहाड़ से मिला:परिवार वाले बोले- मर्डर के बाद पानी में फेंका, एक युवक हिरासत में


नवादा में एक 15 साल के किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। गोनवां गांव निवासी वंशराज उर्फ बांसू राज का शव घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर बनी के पहाड़ के पास पानी में मिला। परिवार ने आरोप लगाया है कि किशोर की हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है। शव पर चोट के कई निशान, क्षतिग्रस्त आंख और कान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। मृतक वंशराज संतोष कुमार सिन्हा का बेटा था। संतोष कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं और झारखंड के टाटा में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। घर के बड़े बेटे को खोने से माता-पिता और अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी परिवार के अनुसार, वंशराज चार युवकों के साथ गया था। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि बाकी तीन युवक फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि संदिग्ध युवकों ने ही बच्चे की हत्या की और शव को पानी में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नवादा पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मृत्यु का सही कारण और समय सामने आएगा। पुलिस फरार युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पोस्टमॉर्टम के साथ-साथ सीबीआई जांच की भी मांग की स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। परिवार ने लिखित शिकायत देकर दोषियों पर कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने पोस्टमॉर्टम के साथ-साथ सीबीआई जांच की भी मांग की है। यह घटना नवादा जिले में किशोर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। अभिभावक अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles