Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में घर से 11 लाख की चोरी:चोर खिड़की तोड़कर घुसे, नकदी और जेवर ले गए; ट्रॉली बैग-लहंगा भी नहीं छोड़ा


सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 स्थित बेगहा मोहल्ला में एक घर से करीब 11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने बीती रात घर की पिछली खिड़की तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित गृहस्वामी ओम प्रकाश पौद्दार ने शनिवार को सहरसा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए। उन्होंने कमरे में रखी दो अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी हुई संपत्ति में लगभग एक लाख रुपये नकद, सोने की दो चेन, दो मंगलसूत्र, झुमका, पांच सोने के सिक्के, पांच सोने की अंगूठियां और नकमन्नी सोना शामिल है। इसके अतिरिक्त, बड़ी मात्रा में चांदी के जेवरात भी चुराए गए हैं। चोर एक आसमानी रंग का ट्रॉली बैग भी ले गए, जिसमें करीब 50 हजार रुपये मूल्य का लहंगा और अन्य कीमती कपड़े रखे थे। ओम प्रकाश पौद्दार ने बताया कि उनके घर में वर्ष 2019 में भी चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से परिवार चिंतित है। पुलिस को एक अहम सुराग भी मिला है। पीड़ित ने बताया कि उनके घर के पीछे पड़ोसी के यहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। आशंका है कि चोरों की गतिविधियां कैमरे में कैद हुई होंगी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में पुलिस गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles