Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में जीविका मित्र की संदिग्ध मौत:बहन बोली-गला घोंटकर हत्या की, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए


सहरसा के अगवानपुर इलाके में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वेल्डिंग की दुकान चलाता है पति मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ओकाही पंचायत स्थित सिसई वार्ड-11 निवासी गुड्डू मिस्त्री की 31 वर्षीय पत्नी रितु देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुड्डू मिस्त्री गांव में वेल्डिंग की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि रितु देवी पिछले पांच वर्षों से जीविका में जीविका मित्र के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर गुड्डू मिस्त्री ने फोन कर रितु की मौत की सूचना दी और तुरंत घर आने को कहा। मृतका के चाचा ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो घर के सभी सदस्य फरार मिले, जिससे संदेह और गहरा गया। गोतनी से कामकाज को लेकर विवाद मृतका की बहन सोनी देवी ने आरोप लगाया कि रितु और उसकी गोतनी के बीच घरेलू कामकाज को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग रितु के जीविका में काम करने का विरोध करते थे। रितु का कहना था कि वह जीविका से जुड़ी है, इसलिए नौकरी जारी रखेगी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर शनिवार को गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस उन सबूतों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बोले-आवेदन के आधार पर कार्रवाई इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles