Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई DEO ने क्लास में बच्चों को पढ़ाया:निरीक्षण के दौरान ब्लैकबोर्ड पर गणित-विज्ञान समझाया, 7वीं-8वीं के छात्रों से पूछा सवाल


जमुई में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) दयाशंकर ने शनिवार को कई सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों को खुद पढ़ाया। उनके पढ़ाने का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

DEO दयाशंकर ने बिहार-झारखंड सीमा से सटे चकाई प्रखंड के मध्य विद्यालय बसबूटियां, लक्ष्मीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मटिया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगरार का दौरा किया। उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति, मिड डे मील व्यवस्था और पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच की। DEO ने 7वीं-8वीं कक्षा के छात्र से पूछा सवाल

निरीक्षण के दौरान DEO सीधे कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं में पहुंचे। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे। बच्चों के जवाब सुनने के बाद, DEO ने स्वयं ब्लैकबोर्ड पर गणित और विज्ञान के कई सवालों को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास के महत्व के बारे में भी बताया। DEO ने शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों के खान-पान, अनुशासन और नियमित स्कूल ड्रेस में आने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। यह निरीक्षण ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में चल रही विशेष गतिविधियों और जागरूकता सत्रों की जांच के लिए किया गया था।

निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाने और उनसे सवाल-जवाब करने की उनकी शैली ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने DEO के इस व्यवहार की सराहना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles