Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'राज्य तभी मजबूत बनेगा जब व्यापार-उद्योग मजबूत होगा':नितिन नवीन ने कहा- बिहार पूर्वी भारत का इन्वेस्टमेंट हब बनेगा, अभिनंदन समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष


भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन रविवार को पटना पहुंचे। कल वे मंदिर नाले के ऊपर बनी सड़क का उद्घाटन करेंगे। आज पटना पहुंचने के बाद वे चेंबर ऑफ कॉमर्स पहुंचे। जहां कॉमर्स एसोसिएशन की ओर से नितिन नवीन का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। वहीं इसके अलावा उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सारौगी समेत बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यवसायी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बिहार में निवेश, उद्योग और व्यापार को लेकर चर्चा की गई। व्यापारिक संगठनों ने राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीतियों और निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों का स्वागत किया। नितिन नवीन ने कहा कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है और वे यहां सम्मान ग्रहण करने नहीं बल्कि व्यवसायी समाज का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की आर्थिक ताकत को आगे बढ़ाने में व्यापारियों और उद्यमियों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य तभी मजबूत बनता है जब वहां का व्यापार और उद्योग मजबूत हो। व्यवसायी वर्ग केवल व्यापार नहीं करता बल्कि रोजगार पैदा करता है, अर्थव्यवस्था को गति देता है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। 20 वर्षों में बिहार में विकास की मजबूत नींव रखी गई नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 2 दशकों में भाजपा और एनडीए सरकार ने बिहार में आधारभूत संरचना, सड़क, बिजली, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए हैं। पहले बिहार को निवेश के लिहाज से पिछड़ा राज्य माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क, कनेक्टिविटी, औद्योगिक कॉरिडोर और नई नीतियों के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। आने वाले वर्षों में बिहार व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
2025 से 2030 तक का समय व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण नितिन नवीन ने कहा कि 2025 से 2030 तक का समय बिहार के व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। आने वाले वर्षों में राज्य में बड़े स्तर पर निवेश आएंगे और उद्योगों के लिए नई संभावनाएं तैयार होंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में अब केवल पारंपरिक व्यापार ही नहीं बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और सर्विस सेक्टर में भी तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं। लैंड पुलिंग पॉलिसी और लैंड बैंक पर जोर नितिन नवीन ने बिहार सरकार की लैंड पुलिंग पॉलिसी की विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सामने सबसे बड़ी समस्या भूमि उपलब्धता की होती है और राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। सरकार की ओर से लैंड बैंक विकसित करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है ताकि निवेशकों और उद्योगपतियों को आसानी से जमीन उपलब्ध कराई जा सके। इससे उद्योग लगाने की प्रक्रिया सरल होगी और बड़े निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग विभाग लगातार ऐसा माहौल तैयार कर रहा है जिससे बिहार निवेशकों की पहली पसंद बन सके।
विपक्ष पर साधा निशाना कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान जिस तरह उद्योग और व्यापार प्रभावित हुए, वैसे हालात बिहार में कभी नहीं आने दिए जाएंगे। भाजपा की सरकार हमेशा व्यापार, निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली सरकार रही है। व्यवसायियों को सुरक्षा, स्थिरता और बेहतर माहौल देना सरकार की प्राथमिकता है। पूर्वी भारत का निवेश केंद्र बनेगा बिहार नितिन नवीन ने कहा कि पूर्वी भारत में बदलते राजनीतिक और आर्थिक माहौल का सीधा लाभ बिहार को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार केवल कृषि आधारित राज्य नहीं रहेगा बल्कि देश के बड़े निवेश केंद्रों में शामिल होगा। राज्य सरकार व्यवसायियों को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाने का काम करेगी ताकि बिहार में रोजगार के नए अवसर पैदा हों और युवाओं को राज्य से बाहर पलायन न करना पड़े।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles