Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल में नयी सरकार की पहली कैबिनेट आज, शुभेंदु अधिकारी करेंगे अध्यक्षता

पश्चिम बंगाल में नयी सरकार की पहली कैबिनेट आज, शुभेंदु अधिकारी करेंगे अध्यक्षता

Bengal Cabinet: कोलकाता. शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज कर दी. शपथ ग्रहण समारोह खत्म होते ही उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव के साथ अहम बैठक की थी. अब वह सोमवार से आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के तौर पर संपूर्ण रूप से कार्य भार संभालेंगे. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को बताया कि वह सोमवार को राज्य में नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक करेंगे. इस दिन वह मंत्री पद की शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों को उनका विभाग सौंपेंगे.

शाम में होगी नौकरशाहों के साथ बैठक

उन्होंने बताया कि वह सोमवार दोपहर मंत्री सभा की बैठक करेंगे. इसके बाद शाम को वह राज्य के विभिन्न जिलों के डीएम एसपी सह अन्य प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बता दें कि राज्य के पहली कैबिनेट बैठक नबान्न सभागार में होने की संभावना है. मुख्य सचिव, होम सेक्रेटरी समेत राज्य के समस्त जिलों के जिलाधिकारी, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) सह प्रशासनिक स्तर के साथ अन्य आला अधिकारियों के साथ सीएम बैठक करेंगे. इस बैठक में वह राज्य की कानून व्यवस्था, वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे, इसलिए इस बैठक को अहम माना जा रहा है.

प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू

जानकारी के अनुसार, नयी सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो चुका है. राज्य के विभिन्न विभागों में बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है. नयी सरकार अपने प्रशासनिक ढांचे को तेजी से व्यवस्थित करने की तैयारी में है. वहीं, शनिवार की बैठक में सीएम ने राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग के चल रहे पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

समय सीमा को लेकर बातचीत

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अधिकारियों से काम की वर्तमान स्थिति और इसे पूरा करने की समय सीमा को लेकर जानकारी ली. नयी सरकार के गठन के बाद सत्ता के शीर्ष स्तर पर लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़े फैसले लिये जा सकते हैं. इस बैठक में चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी के साथ डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजी) और कोलकाता के कमिश्नर ऑफ पुलिस भी उपस्थित थे.

Also Read: बैशाख में नहीं अब इस दिन मनेगा पश्चिम बंगाल का स्थापना दिवस, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

The post पश्चिम बंगाल में नयी सरकार की पहली कैबिनेट आज, शुभेंदु अधिकारी करेंगे अध्यक्षता appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles