Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बकरी के घर में घुसने पर मारपीट, 4 लोग घायल:गोपालगंज में अनाज को नुकसान पहुंचाने पर विवाद, 3 की हालत गंभीर


गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में बकरी घर में घुसने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों में खजुरिया गांव निवासी बिहारी बिन की पत्नी सीमा देवी, उनका बेटा संजीत बिन, बेटी बबली कुमारी और भूखल बिन का बेटा बिहारी बिन शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों की बकरी घायल पक्ष के घर में घुस गई थी। बकरी ने घर में रखे अनाज और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। जब घर के सदस्यों ने इसका विरोध किया और बकरी मालिक को उलाहना दिया, तो बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने संगठित होकर पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया मारपीट में घायल हुए लोगों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनके शरीर पर गहरे जख्म और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने हमलावरों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles