गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को नहर किनारे पकड़ने के बाद पहले उनकी पिटाई की, फिर घंटों चले हंगामे और पंचायत के बाद बीच सड़क पर ही दोनों की शादी करा दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बनकटा जगधारी गांव स्थित नहर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महरादेउर गांव का एक युवक और बनकटा जागीरदारी गांव की युवती चोरी-छिपे मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पहले दोनों की पिटाई की और उन्हें रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। घटना के दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के सामने साथ रहने की कसमें खाई घंटों तक चली पंचायत और समझाने-बुझाने के बावजूद प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा। दोनों ने ग्रामीणों और परिजनों के सामने साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों की शादी कराने का फैसला कर लिया। मांग में सिंदूर भरवाकर पति-पत्नी घोषित किया माहौल को देखते हुए मंदिर ले जाने के बजाय सड़क पर ही शादी की रस्में पूरी कराई गईं। ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा और दोनों को पति-पत्नी घोषित कर दिया गया। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ उसके घर महरादेउर चली गई। ‘सड़क वाली शादी’ का वीडियो वायरल इस दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हंगामे और मारपीट के बीच सड़क ही शादी का मंडप बन गई। न कोई सजावट, न बैंड-बाजा और न ही पारंपरिक शादी का माहौल, बल्कि ग्रामीणों की भीड़ और शोर-शराबे के बीच यह शादी संपन्न हुई। अब यह ‘सड़क वाली शादी’ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
'लव कपल' को पकड़ने के बाद मारपीट-हंगामा फिर शादी:गोपालगंज में सड़क बनी मंडप, राहगीर बने बराती;परिजनों की मौजूदगी में 'सिंदूर दान'