Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद बाईपास पर एंबुलेंस हादसे का शिकार:बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक-उपचालक गंभीर घायल, गया रेफर


जहानाबाद के मखदुमपुर बाईपास पर एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बालू से लदे एक ट्रक द्वारा चकमा दिए जाने के बाद एंबुलेंस सड़क किनारे एक पोल से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल मखदुमपुर के रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया है। एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
घायल चालक की पहचान गया जी निवासी संतु कुमार और उपचालक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस गया स्थित मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को पटना ले गई थी और मरीज को भर्ती कराने के बाद वापस लौट रही थी। मखदुमपुर बाईपास के पास पहुंचने पर, बालू लदे ट्रक ने एंबुलेंस को चकमा दिया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस पोल से जा टकराई। दुर्घटना में एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मामले में मखदुमपुर थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles