Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुमका में नौवीं की छात्रा का शव मिला:झाड़ियों से बरामद की गई लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी


दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से अपने घर लौटी थी। खाना खाने के बाद वह गाय खोलने के लिए खेत की ओर गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजन चिंतित हो गए। बताया जा रहा है कि गाय अकेले घर लौट आई थी, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर छात्रा की तलाश शुरू की। लेकिन छात्रा नहीं मिली, इसी दौरान गांव के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह डीएसपी और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles