Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट में 2 अपराधी गिरफ्तार:मोतिहारी में पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा, तीसरा भागा


मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र के बांस घाट बाजार के पास लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फर्द बयान पर दर्ज की गई थी प्राथमिकी घटना का खुलासा करते हुए चकिया थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी सुजीत कुमार दुकान से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने जेवर से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने सुजीत को दो गोली मार दी और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल सुजीत का इलाज मोतिहारी में चल रहा है। घटना के बाद घायल व्यवसायी के पिता अवध किशोर साह के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। पुलिस की इस कार्रवाई में घटना में संलिप्त दो अपराधियों आशुतोष कुमार और धीरज कुमार को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि इस घटना में तीसरा कौन शामिल था। पुलिस तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गश्ती बढ़ा दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles