Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मदर्स डे: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर

रांची| मदर्स डे पर रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन ‘लहू बोलेगा’ रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नदीम खान ने की। स्वागत श्रुति देवी ने और धन्यवाद थैलेसीमिया पीड़ित की मां सीमा देवी ने व्यक्त किया। शिविर में डॉ. दानिश रहमानी के नेतृत्व में 8 जूनियर डॉक्टरों और एक इंजीनियर ने रक्तदान किया। तीन अन्य आवेदकों का हीमोग्लोबिन कम होने या दवा सेवन के कारण रक्तदान नहीं हो सका। आयोजकों के अनुसार, थैलेसीमिया-सिकल सेल से प्रभावित बच्चों की 9 योद्धा माताओं को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मरीजों के लिए रक्त देने वाले 13 रक्तवीरों को मैडल और अंगवस्त्र प्रदान कर प्रेरित किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles