Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात:भूत-पिशाच की टोली संग महादेव ने किया नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल


पूर्णिया में महाशिवरात्रि पर चित्रवाणी रोड और रामबाग महामाया स्थान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा को देखने शहर की सड़क पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश से जोरदार स्वागत किया। एक से बढ़कर एक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भूत-पिशाच और राक्षसों के साथ निकली शिव बारात लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। शहर में देर शाम दो शोभायात्रा निकली। चित्रवाणी रोड से चित्रवाणी सेवा समिति, जबकि सिटी रोड रामबाग महामाया स्थान से श्री श्री 108 महामाया महाशिवरात्रि सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकली। दोनों के रूट अलग-अलग रहे। इस दौरान सड़कों पर भारी पुलिस फोर्स नजर आए। आर्केस्ट्रा और गाजे बाजे के साथ निकली शिव बारात चित्रवाणी रोड से शोभायात्रा रात 8 बजे निकली। शिव बारात में भगवान शिव दूल्हा स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले। शिवभक्त भूत-पिशाच, नर-नारी, किन्नर और गंधर्व के रूप में सज-धज कर शामिल हुए, जो बारात का मुख्य आकर्षण रहे। ढोल ताशा, विशाल साउंड सिस्टम से लैस डीजे, आर्केस्ट्रा और गाजे बाजे के साथ निकली शिव बारात में हजारों लोग शामिल हुए। शिव बारात सह शोभायात्रा चित्रवाणी रोड से प्रारंभ होकर झंडा चौक, भट्टा कालीबाड़ी चौक, भट्टा बाजार आर एन शॉ चौक, टैक्सी स्टैंड, जेल रोड, आस्था मंदिर रोड, जिला स्कूल रोड, खीरू चौक, भट्टा बाजार सब्जी मंडी, लखन चौक होते हुए चित्रवाणी रोड पहुंचकर संपन्न हुई। झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र वहीं, सिटी रोड रामबाग महामाया स्थान से निकली शोभायात्रा ने भी लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। बेजोड़ साउंड सिस्टम, बैंड बाजा और डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में भगवान शिव नर कंकाल, प्रेत और पिशाचों की टोली संग नगर भ्रमण करते नजर आए। शोभायात्रा में शामिल मां काली, सीता राम, लक्ष्मण और हनुमान भगवान, मां दुर्गा की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ा, गाजा-बाजा और धार्मिक जयकारों से पूरा शहर शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर स्वयंसेवकों की तैनाती रही। पूरे मार्ग में व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए। इस दौरान सड़कों पर भारी पुलिस फोर्स नजर आए।

हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया आयोजनकर्ता संजय पोद्दार ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी शिव बारात सह भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। इसमें शिवभक्तों में विभिन्न स्वरूपों में शामिल होकर श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया। अंत में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया है। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles