Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

BHAGALPUR : साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने जवानों की कार्यक्षमता का जायजा लिया

BHAGALPUR : साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने जवानों की कार्यक्षमता का जायजा लिया

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

पुलिस केंद्र, भागलपुर में मंगलवार को आयोजित सप्ताहिक परेड का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का जायजा लिया. एसएसपी ने परेड में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी के दौरान अनुशासन और तत्परता बनाए रखने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन ही बेहतर विधि-व्यवस्था की आधारशिला है. निरीक्षण के दौरान जवानों की परेड, चाल-ढाल, वर्दी एवं शारीरिक फिटनेस की भी समीक्षा की गयी. इस मौके पर पुलिस केंद्र के कई पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.

The post BHAGALPUR : साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने जवानों की कार्यक्षमता का जायजा लिया appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles