Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ठाकुरगंज विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांची:किशनगंज में घटिया सामग्री मिलने पर संवेदकों को लगाई फटकार, पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दिया आदेश


किशनगंज के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विधायक गोपाल अग्रवाल ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल होते देखा, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित संवेदक कर्मियों को फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबसे पहले विधायक ठाकुरगंज नगर स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर पहुंचे। यहां 2000 बोरी क्षमता वाले गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर तीन प्रकार की बालू और अन्य सामग्री का इस्तेमाल होते देखा। गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद कर्मियों से जवाब तलब किया। मानकों से नहीं होगा समझौता उन्होंने कहा कि सरकारी राशि से बनने वाले भवनों में मानकों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके से ही किशनगंज अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर पूरे निर्माण कार्य की जांच कराने का निर्देश दिया। इसके बाद विधायक ठाकुरगंज उच्च विद्यालय पहुंचे, जहां स्कूली बच्चों के लिए लाइब्रेरी भवन का निर्माण किया जा रहा है। यहां निर्माण स्थल पर एस्टीमेट बोर्ड नहीं लगाए जाने पर भी विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है और बिना सूचना बोर्ड लगाए काम करना नियमों के विरुद्ध है। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आदेश विधायक ने अधिकारियों और संवेदकों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक के अचानक निरीक्षण से निर्माण एजेंसियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles