पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में इन दिनों सियारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह रहसपुर गांव में एक सियार ने घर के अंदर घुसकर छह वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायल बच्चे की पहचान अजफारुख शेख के पुत्र अयात
.
घटना उस वक्त हुई, जब बच्चा अपने घर के कमरे में सो रहा था। अचानक सियार कमरे में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। बच्चे के जोर-जोर से चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सियार भाग निकला। परिजनों ने तुरंत बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया, जिसके बाद उसे खतरे से बाहर बताया गया है।

घटना उस वक्त हुई, जब बच्चा अपने घर के कमरे में सो रहा था। अचानक सियार कमरे में घुस आया और उस पर हमला कर दिया।
पहले भी जा चुकी है मासूम की जान
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कई गांवों में सियारों का आतंक फैला हुआ है। इससे पहले लक्खीनारायणपुर गांव में सियार के हमले में तीन माह की एक बच्ची की मौत हो चुकी है, जबकि अब तक पांच से छह बच्चे घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सियार गांव के आसपास झाड़ियों और सुनसान इलाकों में डेरा डाले हुए हैं।
रात के समय बाहर निकलकर मुर्गे, बकरियों सहित अन्य छोटे मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं। मौका मिलने पर वे छोटे बच्चों पर भी हमला कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद बच्चे के पिता अजफारुख शेख ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है।
वन विभाग से की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद बच्चे के पिता अजफारुख शेख ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है। ग्रामीणों ने बताया कि सियारों के बढ़ते हमलों के कारण बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित गांवों में तुरंत टीम भेजकर सियारों को पकड़ने और इलाके को सुरक्षित बनाने की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे भयमुक्त होकर जीवन नहीं जी पाएंगे।
————————————————–
इसे भी पढ़ें…
सियार ने तीन माह के मासूम को मार डाला:पाकुड़ में देर रात सियार ने घर में घुस किया हमला, तीन साल की बच्ची जख्मी; ग्रामीणों में दहशत

पाकुड़ जिले के लखीनारायणपुर गांव में एक सियार ने तीन माह के बच्ची को मार डाला। यह घटना शनिवार सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तारानगर पंचायत में हुई। सियार के इस हमले में एक तीन वर्षीय बच्ची भी घायल हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी (पति समरुल शेख) अपने बच्चों के साथ मायके लखीनारायणपुर आई हुई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

