ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी कटिहार स्थित अल करीम यूनिवर्सिटी में आयोजित “नॉलेज एनलाइटेंस हार्ट्स एंड गाइड्स नेशन” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. अहमद अशफाक करीम, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने देश की अर्थव्यवस्था, पेट्रोल-डीजल संकट, भारत की विदेश नीति और बढ़ती हेट स्पीच जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की पहचान हमेशा से मजलूमों और पीड़ितों के साथ खड़े रहने की रही है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करे, वहीं लोगों को भी फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। भारत एक बड़ा और मजबूत देश भारत की विदेश नीति पर मौलाना रहमानी ने कहा कि भारत एक बड़ा और मजबूत देश है। उसे किसी भी वैश्विक दबाव में आए बिना अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखना चाहिए। देश में धर्म के नाम पर बढ़ती हेट स्पीच पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि हर धर्म इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देता है। जो लोग धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं, वे मजहब की असली शिक्षा के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने समाज में आपसी सम्मान और मोहब्बत की भाषा को बढ़ावा देने की अपील की। यह कार्यक्रम शिक्षा, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा का केंद्र बना रहा।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अध्यक्ष कटिहार पहुंचे:PM के पेट्रोल-डीजल वाले बयान पर बोले-'लोगों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए'