Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिसलेरी की सीलबंद बोतल में मिला कीड़ा:किशनगंज बस स्टैंड पर खरीदी बोतल में दिखा, SDM बोले-जांच के बाद करेंगे कार्रवाई


किशनगंज शहर के बस स्टैंड स्थित एक दुकान से खरीदी गई बिसलेरी की सीलबंद पानी की बोतल में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, एक उपभोक्ता ने दुकान से बिसलेरी ब्रांड की पानी की बोतल खरीदी थी। बोतल खोलने से पहले ही उसमें एक कीड़ा तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उपभोक्ता ने तुरंत इसकी शिकायत की। गर्मी के मौसम में लोग शुद्ध पानी के लिए पैकेज्ड वाटर पर निर्भर रहते हैं और इसके लिए अधिक कीमत चुकाते हैं। 10 से 20 रुपए में बिकने वाली इन बोतलों पर लोग अक्सर भरोसा करते हैं। इस घटना ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि बड़े ब्रांड के नाम पर बिकने वाली बोतलों में भी ऐसी लापरवाही सामने आती है, तो आम जनता का भरोसा टूट जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles