Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने खैरा गांव में छापेमारी कर पकड़ा, कई मामलों में वंछित था


गयाजी जिले की कोंच थाना पुलिस ने मंगलवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट और विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्त सुजीत यादव को खैरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। कोंच थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुजीत यादव कई कांडों में लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। उस पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को मंगलवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी खैरा गांव में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल की एक संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खैरा गांव की घेराबंदी कर सुजीत यादव को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसके उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी को इलाके में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles