Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 2 लोग घायल:मानसी जाने के दौरान हादसा, घायलों को बेगूसराय किया गया रेफर


खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 पर मंगलवार शाम ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कसरैया धार के पास हुआ। घायलों की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के माधवपुर पंचायत निवासी शिवनंदन मंडल और उनके साथ मौजूद बृजेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो महेशखूंट की ओर से आ रही थी, जबकि ट्रक खगड़िया की तरफ से जा रहा था। कसरैया धार के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। बाद में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया। काम से मानसी जाने के दौरान हादसा माधवपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार उर्फ बंटू सिंह ने बताया कि शिवनंदन मंडल किसी काम से मानसी जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने शिवनंदन की हालत नाजुक बताई है। इस हादसे के कारण NH-31 पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles