Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में बेटे ने गोली मारकर पिता की हत्या की:मृतक की पत्नी बोली- संपत्ति का विवाद था, सौतेला बेटा बुलाकर ले गया था


नालंदा में एक बेटे ने बुधवार को अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला भागन विगहा ओपी क्षेत्र के तूफानगंज गांव का है, जहां पूर्व से चले आ रहे संपत्ति विवाद के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान धर्म सिंह पासवान के बेटे 55 साल के बच्चू पासवान के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी गुलाबी देवी ने बिलखते हुए बताया कि उनका सौतेला बेटा पवन कुमार अक्सर विवाद करता रहता था। आज वह घर आया और पिता को बुलाकर बाहर ले गया। पिता ने उसे घर में पानी और शरबत भी पिलाया, लेकिन बाहर निकलते ही पवन ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे बच्चू पासवान के पेट में लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चू पासवान को बिहार शरीफ सदर अस्पताल (मॉडल अस्पताल) ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संपत्ति विवाद बताया जा रहा है कारण मृतक की पत्नी गुलाबी देवी ने बताया कि पवन अलग रहता था। उसे रहने के लिए अलग घर और जमीन भी खरीदकर दी गई थी, लेकिन वह और संपत्ति की मांग को लेकर अक्सर विवाद करता था। इसी रंजिश में उसने अपने पिता की जान ले ली। बच्चू पासवान के तीन बेटे हैं, जिनमें से पवन पहली पत्नी का बेटा है। वह करीब 8 साल से खुशुरुपुर थाना के नेटार गांव में अलग रह रहा है। पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल और भागन विगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया। डीएसपी ने बताया कि आज सूचना मिली कि तूफानगंज गांव में फायरिंग हुई है। जांच में पता चला कि बच्चू पासवान को उनके बेटे पवन पासवान ने गोली मारी है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles