Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में हाइवा पेड़ से टकराया, चालक घंटों फंसा रहा:भरनो के कुसुमबहा में हुआ हादसा, ट्रैक्टर से निकाला गया; गंंभीर रूप से जख्मी


गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित कुसुमबहा गांव में बुधवार को एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में हाइवा का चालक करीब एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा। कुसुमबहा-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर हुई यह घटना इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के कारण चालक केबिन में बुरी तरह दब गया था। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला चालक को बाहर निकालने के लिए दो ट्रैक्टरों की मदद ली गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घायल चालक की पहचान सिंगरौली गांव निवासी 22 वर्षीय अजित गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजित गोप प्रतिदिन खाली हाइवा लेकर अपने गांव लौटता था। बुधवार को भी वह खाली हाइवा लेकर सिंगरौली जा रहा था। कुसुमबहा गांव के पास तेज गति के कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे हाइवा सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, चालक अब खतरे से बाहर है। इस बचाव अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गांव के महिला-पुरुषों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से चालक की जान बचाई जा सकी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles