Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार:कल्याणपुर पुलिस ने देवेंद्र कुमार हत्याकांड में आरोपियों को पकड़ा


समस्तीपुर के कल्याणपुर की महिला ने अपने दो परिचित के साथ मिलकर अपने 45 साल के पति की हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद शीला कुमारी ने बताया कि मेरे पति मुझे टॉर्चर करते थे। मेरी सहेली आंगनवाड़ी सेविका के पति मेरे घर कभी-कभी आते थे, जिसे लेकर मेरे पति देवेंद्र मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाते थे। इस वजह से मेरे और मेरे पति के बीच अक्सर झगड़ा होता था। महिला ने बताया कि इससे परेशान होकर मैंने अरुण और मदन झा के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया। 5 मई की रात अरुण और मदन ने मेरे पति को साजिश के तहत अपने साथ ले गए। फिर कार में रस्सी से उन्हें बांधा, फिर घसीटकर उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया। 6 मई को देवेंद्र की लाश मिली थी। घटना की जानकारी के बाद मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने गिरफ्तार शीला कुमारी, 55 साल के अरुण कुमार झा और 58 साल के मोहन कुमार झा को जेल भेज दिया है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला देवेंद्र कुमार 5 मई घर से अकेले ई-रिक्शा से किराना का सामान लेने कल्याणपुर गए थे, लेकिन वह घर नहीं लौटे। परिजन रात 10 बजे तक देवेंद्र को खोजते रहे। परिजन ने कल्याणपुर थाने में चौकीदार शिव शंकर को भी देवेंद्र कुमार के घर नहीं लौटने की सूचना दी। अगले दिन यानी 6 मई की सुबह परिजन कल्याणपुर थाने में आवेदन देने जा रहे थे। इसी दौरान थाने से ही उन्हें सूचना मिली कि कोयला कुंड के पास एक शव मिला है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में की गई। इस मामले को लेकर कल्याणपुर थाना प्रभारी रणवीर कुमार रावत ने बताया कि 6 मई को देवेंद्र कुमार के पिता रामफल सिंह की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस की जांच चल रही थी। जांच में सबूत मिलने के बाद मृतक की पत्नी शीला कुमारी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक के पिता कल्याणपुर थाने में दफादार थे और 4 साल पहले रिटायर हो चुके हैं। देवेंद्र के घर में पत्नी शीला कुमारी, एक बेटा, तीन बेटियां हैं। इस मामले में कल्याणपुर डीएसपी की ओर से जानकारी दी गई कि मृतक देवेंद्र कुमार को जिस कार से घसीटकर उसकी हत्या की गई थी, उस कार को भी बरामद कर लिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles