रांची से दुर्ग के लिए मिली स्पेशल ट्रेन:छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्री को राहत, विकास कार्यों को लेकर हटिया-रांची से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

Date:


होली के मद्देनजर हटिया से दुर्ग के बीच ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। वहीं, वापसी में 08186 दुर्ग-हटिया स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। इस विशेष ट्रेन के चलने से रांची और छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मालूम हो कि होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 02832/ 02831 भुवनेश्वर -धनबाद -भुवनेश्वर (वाया रांची) को होली स्पेशल का रूप दिया है। इसके परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद होली स्पेशल 28 फरवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी और एक मार्च से एक अप्रैल तक प्रतिदिन धनबाद से प्रस्थान करेगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल-मुरी होकर चलेगी
वहीं, आद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के कारण रांची-हटिया एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग चांडिल-मुरी होकर चलेगी, जिससे रांची और हटिया आने-जाने वाले यात्रियों को समय में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। बोकारो स्टील सिटी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी
13503/13504 वर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को एनएससीबी गोमो स्टेशन तक ही संचालित होगी। रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक ट्रेन नंबर- 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन नंबर- 68056/68060 टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू 17 और 21 फरवरी को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन नंबर- 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17,18 व 21 फरवरी को चांडिल से पुरुलिया-कोटशिला के बजाय गंडाबिहार होकर मुरी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Signature Global Shares Soar 6% on Entering a Rs 1,283 Crore JV 

February 16, 2026February 16, 2026 Shares of Signature Global (India)...

Avalanche derails Swiss train: 80 passengers on board; casualties feared

Representative image (AI-generated) A passenger train carrying...
Join Us WhatsApp