Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में 5 हथियार तस्कर गिरफ्तार:ऑटो से हथियारों की खेप ले जा रहे थे, पुलिस ने संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश


मोतिहारी पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में पुलिस ने तीन पहिया टेम्पू से हथियारों की खेप ले जा रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में इस नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। छतौनी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर के रास्ते एक टेम्पू से कुछ लोग हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई। इसके बाद डीआईयू (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) और एसटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। अवैध हथियार के साथ 3 गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन पहिया टेम्पू को रोका और उसमें सवार हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी अब्बास खान, अबरार अंसारी और इम्तेयाज खान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों और हथियारों के ठिकाने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मठिया गांव में छापेमारी की, जहां से दो और अभियुक्त रंजीत कुमार कुशवाहा और रोहित कुमार को एक अन्य हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles