Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

CM सम्राट के सेक्रेटरी को आया हार्ट अटैक:मुख्यमंत्री आवास में ऑफिस में फाइल निपटाने के दौरान गिरे; IGIMS के CCM भर्ती


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सेक्रेटरी लोकेश कुमार सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि उनको हार्ट अटैक आया है। वे अस्पताल के सीसीएम (ICU) में एडमिट हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और उनका इलाज जारी है। लोकेश कुमार सिंह को हाल ही में सचिवालय का सचिव नियुक्त किया है। 2003 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी लोकेश कुमार सिंह के पास 23 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है। इनकी पहचान सीधे ग्राउंड पर उतर समस्याओं का समाधान करने और किसी भी फाइल में कौमा से पूर्ण विराम तक पढ़ने वाले अधिकारी की है। कौन हैं लोकेश कुमार सिंह सचिवालय पहुंचने से पहले इन्होंने पश्चिम चंपारण, मधुबनी, गया, सीवान, सारण और मुंगेर जैसे जिलों में जिलाधिकारी के तौर पर काम किया है। सचिवालय में हेल्थ, भूमि राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, बिहार बोर्ड और ग्रामीण विकास समेत 14 विभाग में काम कर चुके हैं। वित्त विभाग में काम से प्रभावित हुए थे सम्राट लोकेश सिंह अपनी वर्किंग स्टाइल के चलते पहले ही सरकार के चहेते अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव के रूप में कोरोना काल के दौरान इन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। बिहार के बिगड़ते हालात को संभाला था। लोकेश सम्राट चौधरी के साथ 2024 में भी काम कर चुके हैं। तब सम्राट वित्त विभाग के मंत्री और लोकेश सिंह वित्त विभाग के सचिव थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles