रांची में बुधवार रात करीब 9.50 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के दौरान कई इलाकों में वज्रपात भी हुआ। बड़े इलाके की बिजली देर रात तक गुल रही। इससे पहले दिनभर कड़ी धूप के बाद दोपहर करीब 2.45 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। तीन बजे से शुरू हुई बारिश के दौरान रांची में 10.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 20 एमएम बारिश चाईबासा में दर्ज की गई। जानिए…आगे क्या 14 मई: गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार को छोड़ राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा व बारिश का यलो अलर्ट जारी है। 15-16 मई: रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका है। ऑरेंज अलर्ट जारी है। 17,18,19 मई: सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। तेज हवा के साथ व वज्रपात की संभावना है।
रांची में झमाझम बारिश, आज यलो, 14-15 को ऑरेंज अलर्ट