Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में पिस्टल लहराते युवक का VIDEO इंस्टाग्राम पर वायरल:शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, युवक की पिटाई; पुलिस जांच में जुटी


जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित नारडीह इलाके में शादी समारोह के दौरान पिस्टल लहराने, हर्ष फायरिंग करने और एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले देखें मौके से आई तस्वीरें… पोस्ट के आधार पर युवक की पहचान वायरल वीडियो में एक युवक सफेद पैंट, शर्ट पहने हुए शादी समारोह के बीच खुलेआम पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा है। अन्य क्लिप में भी वही युवक हाथ में हथियार लेकर लोगों के बीच घूमता दिखाई दे रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल तस्वीरों और पोस्ट के आधार पर युवक की पहचान नारडीह निवासी राजीव के रूप में बताई जा रही है। युवक को घसीटकर बेरहमी से पीटा एक अन्य वीडियो में देर रात एक युवक को घसीटकर बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। मौके पर मौजूद कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शराब की बोतल भी दिखाई दे रही है। हालांकि, पिटाई का शिकार युवक कौन है और विवाद की वजह क्या थी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष बोले-वीडियो-तस्वीरों की जांच घटना के वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। वीडियो और तस्वीरों की जांच की जा रही है। युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles