झारखंड में तकरीबन रोजाना ही दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और तेज हवा व बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसे ही मौसम से लोगों को फिलहाल 20 मई तक रू-ब-रू होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 15 मई शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 17 मई को 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
16 मई शनिवार को भी राज्य मे कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। वहीं, 17 मई रविवार को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और रांची में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही खूंटी और गुमला में भी बारिश हो सकती है। 7 जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश
18 मई सोमवार को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और चतरा के कई हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश होगी। साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सर्वाधिक बारिश पाकुड़ में की गई दर्ज
इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा 35.0 एमएम मौसम केंद्र अमरापारा (पाकुड़) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।


