रांची | झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि सूर्यकांत शुक्ला को कांग्रेस कनेक्ट सेंटर से संबंधित कार्य तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आदित्य विक्रम जायसवाल को प्रोफेशनल कांग्रेस एवं झारखंड कांग्रेस न्यूज लेटर से संबंधित कार्य, जयशंकर पाठक को शिकायत निवारण संबंधी कार्य, मनोज सहाय पिंकू को राज्य में कांग्रेस की संपत्तियों के संरक्षण संबंधी कार्य, शबाना खातून, सुरेन राम व सुंदरी तिर्की को विभाग एवं फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य, सुनीत शर्मा को संगठन एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्य और राजन वर्मा को कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।


