Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार के बारेसांढ़ में दो दुर्लभ सांपों का रेस्क्यू:बैंडेड करैत और कैट स्नेक मिले, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा


लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के बारेसांढ़ में दो दुर्लभ प्रजाति के सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वन विभाग और स्नेक रेस्क्यू टीम की तत्परता से दोनों सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे लोगों में फैली दहशत समाप्त हुई। पहली घटना गुरुवार रात बारेसांढ़ बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान के पास हुई। यहां लोगों ने अत्यंत विषैले और दुर्लभ “बैंडेड करैत” सांप को देखा। सूचना मिलने पर वनपाल परमजीत तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। इस अभियान में अमन प्रसाद, शेरा गुप्ता, शुभम गुप्ता और आकाश प्रसाद ने सहयोग किया। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बारेसांढ़ निवासी राजू सोनी के घर के छज्जे पर करीब 5 फीट लंबा “कैट स्नेक” देखा गया। परिवार ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वनपाल परमजीत तिवारी और उनकी टीम ने लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। विशेषज्ञों के अनुसार, कैट स्नेक कम विषैला होता है और सामान्यतः पेड़ों पर रहना पसंद करता है। इस अभियान में शेरा गुप्ता, पवन गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमन गुप्ता एवं उज्जवल कुमार शामिल रहे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। इसके बजाय, तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि मानव और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles