Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा के पंप पर पुराने रेट पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल:देशभर में ₹3 महंगा हुआ, मालिक बोले-ऑटोमेशन के चलते 'बचा हुआ स्टॉक बेच रहे'


देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सहरसा के बरियाही मुख्य मार्ग पर स्थित ‘नजमी फ्यूल पेट्रोल पंप’ पर शुक्रवार शाम तक वाहन चालकों को पुराने (सस्ते) दरों पर ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया गया। पुरानी कीमतों पर ईंधन मिलने से राहत इस बढ़ोतरी के बाद जहां अधिकांश जगहों पर नई दरें लागू हो गईं, वहीं नजमी पंप पर पुरानी कीमतों पर ईंधन मिलने से ग्राहकों को राहत मिली। बरदहा गांव निवासी मो. अकबर ने बताया कि उन्हें सुबह से ही पेट्रोल-डीजल महंगा होने की जानकारी थी, लेकिन नजमी पंप पर उन्हें पेट्रोल 106 रुपये 08 पैसे प्रति लीटर के पुराने भाव पर मिला। पंप मालिक मो. शमशाद हसनैन उर्फ गुड्डू ने बताया कि उनके पास अभी पुराने रेट का स्टॉक बचा हुआ है, इसलिए वे पुरानी दरों पर ही बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने कीमतों का विवरण देते हुए बताया कि पेट्रोल का पुराना रेट 106.08 रुपये/लीटर और नया रेट 109.42 रुपये/लीटर है। इसी तरह, डीजल का पुराना रेट 92.27 रुपये/लीटर और नया रेट 95.42 रुपये/लीटर है। तेल कीमतों में बदलाव कंपनी के सर्वर से मो. शमशाद हसनैन ने स्पष्ट किया कि आजकल सभी पेट्रोल पंप ‘ऑटोमेशन’ प्रणाली से जुड़े होते हैं, और उनके पास पुराना स्टॉक होने के कारण ही वे पुरानी दरों पर ईंधन बेच पा रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि तेल की कीमतों में बदलाव सीधे कंपनी के सर्वर से होता है। हम अपनी तरफ से न तो दाम घटाते हैं और न ही बढ़ाते हैं।” जहां ऑटोमेशन नहीं है, वहां ऐसा खेल होता

उन्होंने एक बड़ी बात की ओर इशारा करते हुए कहा कि, “कई जगहों पर पंप मालिक ज्यादा मुनाफे के चक्कर में मशीन को ‘मैनुअल’ मोड में डालकर खुद से दाम बढ़ा-घटा लेते हैं। जहां ऑटोमेशन नहीं है, वहां ऐसा खेल होता है। लेकिन हम लोग पूरी ईमानदारी से काम करते हैं और मशीनरी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करते। जो दाम कंपनी तय करती है, उसी पर तेल बेचते हैं। जब तक कंपनी नया रेट हमारे सिस्टम में अपडेट नहीं करती, हम पुराना स्टॉक पुराने रेट पर ही जनता को देंगे।”

बहरहाल, महंगाई की मार के बीच नजमी पेट्रोल पंप की इस ईमानदारी और ‘ऑटोमेशन’ के भरोसे चलने वाली नीति से सहरसा के वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिल रही है और यह शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles