जमुई: लक्ष्मीपुर पुलिस ने हाल ही में हुए सीएसपी लूटकांड के मास्टरमाइंड सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से हथियारों के साथ पकड़ा है। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के साकल निवासी अमन दास और अलीगंज थाना क्षेत्र के सोनखार निवासी प्रीतम सिंह शामिल हैं। पुलिस ने प्रीतम सिंह के पास से दो देशी कट्टा, एक मोबाइल फोन और लूट के दौरान चेहरा ढकने के लिए इस्तेमाल किया गया एक तौलिया बरामद किया है। हालांकि, लूटी गई राशि अभी तक बरामद नहीं हो पाई है। विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया पवना में हुए इस लूटकांड के बाद पुलिस ने गहन अनुसंधान शुरू किया था। जांच के दौरान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के साकल निवासी अमन दास की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद अमन की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।इस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अलावा बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव, अनिकेत कुमार, विधारंजन कुमार, पीएसआई राकेश कुमार और डीआईयू टीम के सदस्य शामिल थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से अमन दास को गिरफ्तार किया। लूटी गई राशि की बरामदगी का प्रयास जारी अमन दास की निशानदेही पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोनखार में भी छापेमारी की गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और लूटी गई राशि की बरामदगी का प्रयास जारी है।सोनखार निवासी स्व अजय सिंह के पुत्र प्रीतम सिंह को दो देशी कट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।घटना को लेकर मुख्य आरोपी अमन दास ने पुलिस को बताया कि पवना के सीएसपी लूटकांड में जिस ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था। महिला के बैग से 20 हजार रुपए की छिनतई कर ली वह भी लूट का ही था। उसके अनुसार बीते 7 मई को झारखंड के जसीडीह से उसने एक व्यक्ति से हथियार के बल पर ब्लू रंग की मोटरसाइकिल छीन लिया और फिर आगे बढ़कर जसीडीह से ही एक व्यक्ति से मोबाइल की छिनतई कर भाग गया।8 मई को वह बेलहर पहुंचा और वहां सड़क पर जा रही एक महिला के बैग से 20 हजार रुपए की छिनतई कर ली। महिला ने विरोध किया तो उसे गोली मार दिया। फिलहाल महिला पटना के एक अस्पताल में भर्ती है।बेलहर की घटना के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सीएसपी को लूटने की योजना बनाई और उसी योजना के तहत पवना स्थित सीएसपी को अपना शिकार बनाया।गिरफ्तार अमन दास तीन साल पूर्व भी जेल जा चुका है।वह अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का सरगना रहा है।वर्ष 2023 में पुलिस ने उसके घर से चोरी की पांच बाइक बरामद की थी। पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
CSP लूटकांड का मास्टरमाइंड सहित 2 अपराधी गिरफ्तार:जमुई के लक्ष्मीपुर पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा